फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन माह बाद शुरू हुआ चीलमधार-क्वीरिजिमिया मोटर मार्ग खोलने का कार्य

Thu, 01 Oct 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड मुनस्यारी के तहत तीन माह से बंद पड़े चीलमधार-क्वीरीजीमिया मोटर मार्ग को खोलने का कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग के खुलने से डूंगरी, सीरी, रैंगावच और क्वीरिजिमिया सहित आसपास के करीब 200 से अधिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह मोटर मार्ग मानसून काल में मलबा आने के कारण बंद हो गया था। सड़क बंद होने से क्षेत्र की एक हजार से अधिक आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को राशन और जरूरी सामान पहुंचाने में दिक्कतें आ रही थीं। स्कूली बच्चों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी। बुजुर्गों और बीमारों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता था। अब मार्ग खुलने से सैकड़ों ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने सड़क खोलने के लिए लोनिवि का आभार जताया है।
-
चीलमधार-क्वीरीजीमिया मोटर मार्ग को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी भेजी गई है। जल्द ही मोटर मार्ग से मलबा हटाकर इस पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा। -अजय थपलियाल, ईई, लोनिवि, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें