फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला ने फाइनल मुकाबला जीता

Tue, 24 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मैला ने फाइनल मुकाबला जीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 युवक मंगल दल चंडाक की ओर से आयोजित नाइन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सैड ब्वॉयज मैला ने सात विकेट से जीत लिया है। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत और विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने मैच शुरू कराया। 
विज्ञापन


चंडाक के खेल मैदान में फाइनल मुकाबला सेरा और सैड ब्वॉयज मैला के बीच खेला गया। सेरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में सेरा ने 171 रन बनाए। कविंद्र ने शानदार 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैड ब्वॉयज मैला की टीम ने 12वें ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से 172 रन बनाकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया।

सैम ने ताबड़तोड़ 115 रनों की पारी खेली। मैला के सैम को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। युवक मंगल दल के अध्यक्ष हरीश बोरा ने कहा कि वह क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें