फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी प्रतियोगिता में 14वीं वाहिनी जीती

Wed, 25 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
निशानेबाजी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में 14वीं वाहिनी आईटीबीपी जाजरदेवल पिथौरागढ़ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने प्रतियोगिता पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बरेली फ्रंटियर के अधीन आने वाली बटालियनों के बीच यह प्रतियोगिता दो दिनों तक की गई, जिसमें 14वीं वाहिनी (432 अंक), 7वीं वाहिनी (422 अंक), 34वीं वाहिनी (402 अंक) के निशानेबाजों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाहिनी के सहायक सेनानी मुकेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता टीम को पुरस्कार बांटे। इस प्रतियोगिता के बाद इसी वाहिनी में इन्ट्रा फ्रंटियर निशानेबाजी प्रतियोगिता 13 जून से प्रारंभ होगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों का चयन बरेली फ्रंटियर की टीम में किया जा रहा है। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी और जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें