फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराणी मेले का रंगारंग आगाज

Wed, 25 Nov 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बौराणी महोत्सव का बुधवार को रंगारंग आगाज हो गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने का कार्यक्रम ऐन वक्त पर टलने से मेले के उद्घाटन के लिए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल यहां पहुंचे। दोनों का मेला आयोजन समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सीएम के नहीं आने से मायूस लोगों को यह भरोसा दिलाया गया कि मुख्यमंत्री दिसंबर में इस क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने बौराणी मेले के संचालन के लिए तीन लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा बनकोट महोत्सव के लिए दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। बौराणी में एलोपैथिक अस्पताल और पशु अस्पताल खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि बौराणी के सैम देवता और अल्मोड़ा के झांकर सैम देवता का समान महत्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मेलों के संरक्षण के लिए सजग रहें और भविष्य में इनको और समृद्ध रूप प्रदान करें। विधायक नारायण राम आर्य ने एलान किया कि वह अपनी निधि से दस लाख रुपये देकर गंगोलीहाट में गैस गोदाम की स्थापना करेंगे। यदि धन की कमी होगी तो शासन से मांग की जाएगी। उन्होंने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम किसी आवश्यक कारण से टला है, लेकिन वह जल्दी ही क्षेत्र के दौरे पर आने वाले हैं। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि मुख्यमंत्री मेलों और उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजना बना चुके हैं। कार्यक्रम में गंगोलीहाट की ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट, बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस नेता हयात सिंह भंडारी, राम सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत महरा, बलवंत धानिक, बागेश्वर के जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की आदि थे। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने सभी का स्वागत किया। इससे पहले हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी, जीआईसी झलतोला, प्राथमिक विद्यालय चाक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उद्घाटन मौके पर प्रभारी डीएम प्रशांत आर्य, सीडीओ विनोद गिरी, एसडीएम प्रमोद कुमार, जयभारत सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, बागेश्वर के एसपी एनएस नपलच्याल, थाना प्रभारी एसएस नयाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें