फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाकोट में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के लोहाकोट में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोहाकोट में महिलाओं ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को आक्रोशित महिलाएं पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में लोहाकोट गांव में एकत्र हुए। उन्होंने यहां जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। पर व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा हैं।
उनका कहना है जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, फार्मासिस्टों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके बाद रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। महिलाओं ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ये रहे शामिल
तारा सामंत, जानकी कन्याल, ममता सामंत, गोविंदी देवी, गोविंदी सामंत, कलावती देउपा, सीता देवी, अंजली सामंत ,चंद्रा देवी, पार्वती देवी, पूजा कन्याल, ऋचा कन्याल, पुष्पा सामंत, निर्मल कन्याल, जयंती कन्याल, शांति देवी, लीला कन्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें