मेलपानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
मेलापानी शिव महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर सामंत और व्यवस्थापक जगदीश कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान चंचल रावत टीम ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाया। दर्पण कला मंच, एसवीएम देवलथल शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, सुरेश प्रसाद सुरीला, मिनी किशोर कुमार ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि में पूर्व एशियाड बॉक्सर देवी चंद ने कहा ने महोत्सव समिति के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन से संस्कृति के संरक्षण के लिए जरूरी है।