फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 18 Feb 2019 11:35 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मदकोट में पाकिस्तान का पुतला दहन करते युवा। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में धारचूला में महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बलुवाकोट, पांखू में पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। मदकोट में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रई में सभासद दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया गया। कैप्टन रामी चंद, कैप्टन धरम चंद, राहुल जोशी, संजय शर्मा, इनायत खान, जीवन जोशी आदि मौजूद थे। रावलगांव (जाख) में कैप्टन जोगा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।  

धारचूला। वरदान सेवा समिति की महिलाओं ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सुमन वर्मा, कंचन धामी, नर्मदा धामी, ज्योति बिष्ट, राजेंद्री देवी, दीपा बिष्ट, पार्वती देवी, किरन देवी ने  पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। बलुवाकोट में एबीवीपी के कॉलेज अध्यक्ष सागर बिष्ट के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। जिला संयोजक पवन धामी, हरीश धामी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

मदकोट। मदकोट में बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोरागी, मनोहर सिंह, महेंद्र भंडारी, नवीन वर्मा, छत्र सिंह कोरंगा, सुरेंद्र रावत, कैप्टन गुमान सिंह आदि ने प्रदर्शन किया।  

बेड़ीनाग। पांखू में व्यापारियों, पूर्व सैनिकोें ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। दिनेश आर्या, मनोज जोशी, विजेंद्र सिंह कार्की, गोकुल चंद्र पाठक, मनोज जोशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें