विश्व महिला दिवस पर महिला उत्थान के क्षेत्र में काम कर रही अर्पण संस्था ने नगर में रैली निकाली। कई जगह गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के शपथपत्र भराए गए।
अर्पण संस्था ने नगर के भाटकोट से सिल्थाम, गांधीचौक होते हुए नगरपालिका कार्यालय तक महिला अधिकारों की रक्षा के लिए रैली निकाली। संस्था की निदेशक बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष रेनू ठाकुर की अध्यक्षता में नगरपालिका हाल में हुई गोष्ठी में सीमांत यूथ मोर्चा, साझा मंच, महिला किसान संगठन, किशोरी संगठन के लोग शामिल हुए। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। साझा मंच के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, सीमांत यूथ मोर्चा के अध्यक्ष सुशील खत्री, शोभा, महिला अधिकार संगठन की रजनी देवी, गीता देवी, लीला देवी, ममता सेलाल आदि ने विचार रखे।
गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नंदा रावत के नेतृत्व में महिला दिवस मनाया गया। शिक्षिका कमला आर्या, पार्वती कुंवर, शिखा पांडेय, रमा खर्कवाल, सुर्कीति विनोद, दीना उप्रेती आदि मौजूद थे। आरंभ स्टडी सर्किल ने विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया। वर्ल्ड विफोर हर फिल्म दिखाई। डा. सीएस नेगी, चंद्रा मेहता, सोमेश, लक्ष्मण, रोहित, शिवम, आयुष, महेंद्र, हेमंत खाती, अभिषेक बोहरा, अजय ओली आदि ने विचार रखे। जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में हुई गोष्ठी में डा. एचबी भट्ट, चंदन बिष्ट, रजनी बिष्ट, यज्ञा जोशी, इंद्रा खंपा आदि ने विचार रखे। हेमा थलाल और अंकिता खनका को महिला उत्थान के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्मानित किया गया। हरी सिंह थापा हाईस्कूल नैनीसैनी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रैली निकाली। ग्रामीणों से बेटी बटाओ बेटी पढ़ाओ के शपथ पत्र भरवाए।
धारचूला में कई स्थानों में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला उत्थान के क्षेत्र में काम करने के लिए नारायण आश्रम की संचालिका द्रोपदी गर्ब्याल और सरस्वती खुन्नू को सम्मानित किया गया। जौलजीबी में महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष लीला बंग्याल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में तमाम महिलाएं और जीआईसी की बालिकाएं शामिल रहीं।