बेड़ीनाग में पुतला फूंकते स्थानीय लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
जमुनानगर की महिलाओं ने जल निगम का पुतला फूंका। उन्होंने जल निगम पर अनदेखी करने के आरोप लगाए।
रविवार को जमुनानगर की महिलाएं पुष्पा देवी के नेतृत्व में एकत्र हुईं। उन्होंने यहां जल निगम के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका ।
महिलाओं ने कहा कि कई बार जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को लिखित पत्र दे चुके हैं। जल निगम ने 18 परिवारों को स्टैंड पोस्ट दिया है जो मानक के अनुरूप नहीं है।
जमुना नगर में गर्मियों में पानी की काफी किल्लत होती है। इस समस्या से नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत को भी अवगत कराया गया है। महिलाओं ने कहा अगर जल निगम चार परिवारों को एक-एक स्टैंड पोस्ट नहीं देता तो तहसील परिसर पर जल निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे शामिल
तारा देवी, रेबुली देवी, गोपुली देवी, पिंकी देवी, सुमन नैनवाल, अनिल ह्यूमन, संदीप कुमार, भगवती प्रसाद, किशोर कुमार, ठाकुर राजवीर सिंह मौजूद रहे।