खतेड़ा गोथना कि महिलाओं ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद न्यू?
- फोटो : PITHORAGARH
मां बचाओ, शिशु बचाओ अभियान के तहत आज खतेड़ा गोथना की महिलाओं ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से सीमांत के अस्पतालों की दशा सुधारने की मांग की है।
शनिवार को महिलाएं ग्राम प्रधान कविता देवी के नेतृत्व में गांव में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला महिला अस्पताल में नियमित रेेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं होने के कारण यहां नियमित रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं हो पाया है।
कहा पिछले कई सालों से लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट आकर महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। यहां खून जांच और यूरीन टेस्ट का भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार ने अभियान की सराहना की है।
ये रहे शामिल
मीना देवी, विमला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, ललिता देवी, रोशनी देवी, रजनी देवी, मंगल देवी ,मीना देवी मौजूद रहीं।