फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
र्मचारियों के आंदोलन में योगासन की जानकारी देते योग प्रशिक्षक अनिल चंद। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में चल रही हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। अवकाश का दिन होने के बाद भी कर्मियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान योग शिक्षक अनिल चंद ने हड़ताली कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को कर्मचारी उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में धरना स्थल में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का स्पष्ट आदेश जारी होने के बाद भी सरकार आरक्षण विहीन पदोन्नति जारी करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कहा कि सरकार की इसी बेरुखी से कर्मचारी नाराज हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पदोन्नति में आरक्षण के कारण योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शीघ्र उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें