फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी की महिलाओं ने शुरू किया जूस का कारोबार

Thu, 05 Mar 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के ग्राम सेरा सुराईधार की सात महिलाओं ने जूस का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया है। ये महिलाएं हिमालय पर्वत समूह से जुड़ी हैं जो माल्टा, बुरांश का जूस तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने ग्रामोत्थान के ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना के तहत 22,500 रुपये और बैंक से 50 हजार रुपये का ऋण का लिया। महिलाओं ने 27,500 रुपये स्वयं वहन कर लघु उद्यम शुरू किया। महिलाएं सीजन के मुताबिक माल्टा, बुरांश, चूख आदि फलों का जूस तैयार करती हैं। स्थानीय स्तर पर इन फलों की खरीद कर महिलाओं ने स्थानीय किसानों को भी बाजार उपलब्ध कराया है। मुनस्यारी पहुंचने वाले पर्यटकों को यह जूस खूब भा रहा है। स्थानीय स्तर पर मांग अधिक होने से महिलाओं को इसके लिए बाजार नहीं खोजना पड़ रहा है। हर महिला इस उद्यम से हर महीने सात से आठ हजार रुपये की आय अर्जित कर रही है।
कोट
एनआरएलएम के सहायोग से हिमालय पर्वत समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार कर आर्थिकी में सुधार किया है। जूस बेचकर प्राप्त धनराशि को सामूहिक खाते में जमा किया जाता है। - प्रतीम भट्ट, जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें