फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नव वर्ष पर कई कार्यक्रम हुए

Tue, 28 Mar 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/थल
विज्ञापन
थल में वर्ष प्रतिपदा पर रैली निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार पिथौरागढ़ में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2074 को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। आचार्य मोहन चंद्र जोशी ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष प्रतिपदा पर प्रकाश डाला। इस दौरान भाष्कर उपाध्याय, जगत सिंह, राजेंद्र जोशी, गिरिजा भूषण, कमला, दीपा, गीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने सिमलगैर बाजार में ध्वज पताकाएं लगाई और पारंपरिक रंगोली बनाई गई। मिठाई बांटकर लोगों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना, रोहित ओझा, नरेश भंडारी, पारस आदि थे। मुनस्यारी में शिशु मंदिर, विद्या मंदिर और आरएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर में भारत माता घोष के साथ पथ संचालन किया। कदम से कदम मिलाते हुए बैंड बाजे के साथ नगर के प्रमुख हिस्सों में पथ संचालन किया। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भगत बोरा, गोकर्ण मर्तोलिया, प्रयाग पालीवाल, मनोहर दरियाल, प्रमोद द्विवेदी, बबलू लोहनी, दीवान भंडारी, राकेश पांडे, आनंद बिष्ट आदि थे।

उधर, थल में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने थल बाजार में प्रधानाचार्य इंद्र राज मेहरा के नेतृत्व में पथ संचालन कर लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं और हिंदू नववर्ष पंचांग के कार्ड बांटे। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें