फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल में बैंक शिफ्ट करने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल में बैंक की शाखा के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा को शिफ्ट करने के विरोध में महिलाओं ने 22 वें दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंक शिफ्ट करने के निर्णय को वापस न लेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को धरना देते हुए महिलाओं ने कहा कि पिछले 25 साल से संचालित बैंक की शाखा को अन्यत्र शिफ्ट किया जा रहा है। कहा इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। कहा जब तक प्रबंधन बैंक शिफ्ट न करने का लिखित आश्वासन नहीं देगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर हंसा बिष्ट, गोविंदी बिष्ट, गरिमा जोशी, दीपा बिष्ट, बसंती देवी, जानकी देवी, रुकमा देवी, अनीता देवी, उमा देवी बैठीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें