फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माल्टा, बुरांश के जूस से महिलाएं सालाना कमा रही हैं ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
 मुनस्यारी में माल्टा का जूस तैयार करती समूह की महिलाएं। स्रोत: रीप
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के ग्राम सेरा सुराईधार में हिमालय पर्वत समूह की सात महिलाएं माल्टा, बुरांश का जूस तैयार कर आत्मनिर्भर बनी हैं। यह पर्यटकों को भी तरोताजा कर रहा है। जूस तैयार कर यह समूह सालाना ढाई लाख रुपये की आय अर्जित कर रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं ने ग्रामोत्थान के ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना के तहत 22,500 रुपये, बैंक से 50 हजार रुपये ऋण लेकर और 27,500 स्वयं वहन कर लघु उद्योग शुरू किया इसमें वे माल्टा, बुरांश, चूख का जूस तैयार कर रही हैं। स्थानीय गांवों से माल्टा खरीदकर इससे जूस तैयार करने की पहल रंग लाई। स्थानीय बाजार में इसकी काफी मांग होने से इसे बेचने में भी महिलाओं को कठिनाई नहीं हो रही है। मुनस्यारी की सुंदरता को निहारने पहुंचे देश के साथ ही विदेशी पर्यटक भी इस जूस को काफी पसंद कर रहे हैं। यह जूस देश के कई हिस्सों के साथ ही विदेशों तक भी पहुंच रहा है। संवाद
-



महिलाओं ने जूस व्यवसाय से स्वयं की बनाई पहचान

पिथौरागढ़। हिमालय पर्वत समूह की महिलाओं ने कहा कि इस उद्योग से उनकी खुद की पहचान बनी है। उन्हें फलों से जूस बनाकर व्यवसाय करने की जानकारी नहीं थी। रीप योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण मिला और व्यवसाय की जानकारी मिली। वर्तमान में सभी महिलाओं ने जूस व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें