अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
पिथौरागढ़। अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर मूनाकोट मंडल में भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किया।
गोष्ठी में दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपिका चुफाल, लीला बनंग्याल, मंडल अध्यक्ष सुनील चंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश रावत, दिवाकर जोशी, सोहन जोशी, कृष्णानंद भट्ट, सुरेश भट्ट, शेखर भट्ट, कमलेश वल्दिया, सुमन धामी, माला सौन, ललित चंद, रोहन बिष्ट उपस्थित रहे। संवाद