फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत

Mon, 30 Apr 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
जानकी देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धौलकांडा गांव मेें घास काटने जंगल जा रही एक महिला की दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। खाई में गिरने की वजह महिला का पैर फिसलना बताया जा रहा है। महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक चंद्री चंद्र ने बताया कि मूलाकोट ब्लाक के धौलकांडा गांव के ठुमरी तोक निवासी जानकी देवी (42) पत्नी भाष्कर दत्त पांडेय सोमवार की सुबह जंगल में घास काटने जा रही थी। इसी दौरान घर से महज सौ मीटर दूर अचानक उसका पैर फिसल गया, वह दो सौ मीटर गहरी नीचे खाई में जा गिरी।  जिससे जानकी की मौके पर ही मौत हो गई। भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को खाई से निकाला।
 
बाद में राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, उमेश कुमार, सीमा राणा और ललित मोहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार जानकी के दो लड़के हैं। उसका पति हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें