फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रह रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी तहसील के खोयम जेर्थी गांव में क्वारंटीन पर रह रही एक महिला की मौत हो गई। अपने बच्चों के साथ 22 मई से यह महिला संस्थागत क्वारंटीन पर थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार खोयम जेर्थी निवासी शांति देवी पत्नी(52) धरम सिंह 22 मई को अपने दो बच्चों 20 वर्षीय बेटी हंसा और 13 वर्षीय बेटे भास्कर के साथ हल्द्वानी से अपने गांव आई थी। उन्हें प्राथमिक स्कूल खोयम जेर्थी में ही संस्थागत क्वारंटीन पर रखा गया था। सोमवार को शांति देवी की मौत हो गई।
इससे वहां हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह दानू की सूचना पर मुनस्यारी तहसील के अधिकारियों के साथ ही नाचनी थाने से पुलिस कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए। ग्राम प्रधान के अनुसार क्वारंटीन केंद्र में रह रही यह महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य थी। सोमवार को अचानक अपराह्न 3.30 बजे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें