फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ततैया के हमले में महिला घायल, गंभीर

Tue, 25 Aug 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के पास नैनीसैनी में एक महिला पर ततैया के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नैनीसैनी निवासी 29 वर्षीय हेमा महर मंगलवार सुबह घर के पास खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान पेड़ पर लगे छत्ते से निकलकर ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। ततैयों के डंक से वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
ईएमओ डॉ. राहुल ने बताया कि चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। अगले 24 घंटों के बाद ही उनकी स्थिति के बारे में बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें