फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलचौड़ा में लटकते तार लोगों के लिए जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के सल्ला चिंगरी क्षेत्र के पलचौड़ा में बिजली के लटकते तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सामंत ने बताया कि पलचौड़ा में लंबे समय से बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। यहां पर लोग रोज आवाजाही करते हैं। कई बार हवा के चलने पर तार झूलते हुए आपसी में मिल जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बिजली के दो से तीन पोलों में जंग भी लग चुका है। जिन्हें बदला जाना जरूरी है। कहा समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को जिला मुख्यालय के जीआईसी में दो मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के बगल में बिजली का पोल है। दुकानों की छत टिन की होने के कारण रात में करंट फैला होगा। जिसकी चपेट में आने से गायों की मौत हो गई होगी। बजरंग दल के संयोजक ने नगरपालिका की मदद से दोनों गायों को सुरक्षित स्थान में दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें