फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों ने 130 किमी दूर आकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आपदा प्रभावितों ने मुनस्यारी में एसडीएम की नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी से 130 किमी दूर पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट आकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि 25 किमी की परिधि में दो एसडीएम तैनात किए हैं, जबकि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील मुनस्यारी तहसील की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में आपदा प्रभावित पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां आपदा प्रभावितों ने भगवा रक्षा वाहिनी के सदस्यों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गंगोलीहाट में एसडीएम का पद रिक्त हुआ तो मुनस्यारी के एसडीएम को गंगोलीहाट में तैनात कर दिया गया।
दूसरे एसडीएम की तैनाती बेड़ीनाग कर दी गई, जबकि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील मुनस्यारी में एसडीएम का पद रिक्त है। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि जिलाधिकारी ने एसडीएम की तैनाती का जो आदेश दिया था उसमें संशोधन नहीं करने पर हम चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान बीएस बरफाल, एलएस मपवाल, कमलेश जोशी, हिमांशु पंवार सहित भगवा रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी ,कवि द्विवेदी, विजय भट्ट ,सूरज धामी, इंदर बथियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें