फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग का पिथौरागढ़ बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग की विजेता टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय एलीट पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। पौड़ी जिले की टीम उपविजेता रही। बेस्ट बॉक्सर बागेश्वर के हरीश सिंह, बेस्ट चैलेंजर बॉक्सर यूएस नगर के संजय कुमार रहे। प्रतियोगिता में सूरज, अर्जुन, मनीष, हरीश, रमेश, नीरज, रवींद्र, संजय, कुनाल, समर्थ ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, महासचिव उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन गोपाल सिंह खोलिया, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ललित पंत, कैप्टन हरि सिंह थापा जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अजय राठौर ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 19 अंकों के साथ पिथौरागढ़ की टीम ने प्रथम स्थान पाया। जिला पौड़ी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह, रिंग ऑफिशियल प्रकाश वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पुनेठा स्पोर्ट्स के जनक पुनेठा के सहयोग से विजेता-उपविजेता सम्मानित हुए। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक प्रकाश जोशी ने प्रतियोगिता में शामिल पिथौरागढ़ जिले के खिलाड़ियों को एक-एक ट्रैकशूट और जूते देने की घोषणा की। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने आभार जताया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों/ जजों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। बॉक्सिंग के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय रेफरी/जज इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह सौन, संतोष क्षेत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जोगेंद्र बुल्गारिया में हुई स्ट्रेंजा कप में जज की भूमिका निभाई थी। क्षेत्री ने सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का गढ़ रहा है पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का गढ़ रहा है। इस जिले की कई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमांत का नाम रोशन किया है।
सीमांत जिले के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्व. कैप्टन हरि सिंह थापा ने अपनी लगन और मेहनत से मुक्केबाजी की ऊंचाइयों तक पहुंचकर भारत का श्रेष्ठ मुक्केबाज होने का गौरव प्राप्त किया था। उन्होंने वर्ष 1958 में टोक्यो जापान में आयोजित तृतीय एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। मुक्केबाज स्व. राजेंद्र कुमार पुनेड़ा ने नवम एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। पुनेड़ा को वर्ष 1982 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मिडिलवेट में भारत का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज धरमचंद ने भी पिथौरागढ़ का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने आठवीं किंग्स कप एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। पिथौरागढ़ के देवी चंद, धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिंह जेठी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, दिलीप कुमार पौरी, नायब सूबेदार हयात सिंह पोखरिया, भगवान सिंह भैंसोड़ा, प्रकाश जंग थापा, रमेश चंद्र रजवार, हवलदार गिरधर सिंह बिष्ट, जनार्दन सिंह वल्दिया, भाष्कर भट्ट, बलवीर चंद, योगेंद्र सिंह वल्दिया, संजीव कुमार पौरी आदि ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें