फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी घाटी के काश्तकारों को नहीं मिल पा रहा सिंचाई लिफ्ट योजना का लाभ

विज्ञापन
रामगंगा नदी में बनी सिंचाई लिफ्ट योजना। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी घाटी के किसानों के लिए रामगंगा नदी से बनाई गई सिंचाई लिफ्ट योजना शोपीस बनकर रह गई है। योजना से बहुत ही कम मात्रा में पानी लिफ्ट हो रहा है। इसके चलते किसानों को इस योजना से सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने लघु डाल के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर शीघ्र योजना को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

मुवानी घाटी फसल, सब्जी और फलोत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है। किसानों को सिंचाई का लाभ देने के लिए लगभग 60 लाख रुपये की लागत से लघु डाल विभाग ने रामगंगा नदी से लिफ्ट योजना का निर्माण किया था। योजना किसानों को कोई लाभ नहीं दे पा रही है। योजना का पाइप खराब होने से केवल नाममात्र का ही पानी मिल पा रहा है।
यदि लिफ्ट सिंचाई योजना से पर्याप्त पानी आता तो सब्जी उत्पादन बढ़ता। रामगंगा घाटी के दिगरा, रोपाड़ मुवानी, खोलाखेत, मलाकोट, सैना गुरिना, रमतड़ की 500 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के किसानों सहित सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बम ने लघु डाल खंड के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर योजना सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें