पिथौरागढ़। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं।
खोखो में बेड़ीनाग प्रथम, विण द्वितीय और धारचूला की टीम तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल में विण, धारचूला, डीडीहाट ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में डीडीहाट प्रथम, विण द्वितीय और मूनाकोट की टीम तृतीय स्थान पर रही। सीडीओ नंदन कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी डीएन द्विवेदी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, कुलदीप, गंगा आर्या, हेमा पांडे, दीपा जोशी, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, सतीश पंत आदि मौजूद रहे। संवाद