अभिनंदन के भारत लौटने पर मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाते युवा।
- फोटो : पिथौरागढ़
भारतीय वायु सेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पाकिस्तान से स्वदेश वापसी पर पिथौरागढ़ में युवाओं ने मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। युवाओं ने इसे भारत की ताकत बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को सही सबक सिखाने का वक्त आ गया है, इमें चूक नहीं होनी चाहिए।
सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व में सिमलगैर में एकत्रित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भारत माता की जय के नारे लगाए। इन लोगों का कहना था कि पाकिस्तान अपनी करतूतों से बुरी तरह घिर गया है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को सकुशल छोड़ना भारत की कूटनीतिक विजय है। लोगों का कहना था कि यह समय पाकिस्तान को सही सबक सिखाने का है।
पाकिस्तान की शरण में पल रहे आतंकी मसूद अजहर, दाउद इब्राहिम समेत तमाम आतंकियों का खात्मा करके ही भारत को दम लेना चाहिए। खुशी जताने वालों में सुरेश जोशी, राकेश वर्मा, शंकर राम, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, अमित कुमार, इमरान, दीपक, राहुल खत्री, लक्ष्मण बिष्ट, कैलाश कठायत, मुकेश कुमार, कौशल कपूर आदि मौजूद थे। अभिनंदन की रिहाई की खबरों पर सुबह से ही लोगों की नजर टिकी रही। लोग अभिनंदन की वाघा बार्डर पर वापसी तक लोग टीवी से चिपके रहे। विंग कमांडर की सकुशल वापसी से लोगों में खुशी जताई।