जीप को काटकर भीतर फंसे चालक को निकालने का प्रयास करते एसएसबी के जवान।
- फोटो : पिथौरागढ़
डीडीहाट से थल की ओर जा रही एक मैक्स जीप मौपानी के समीप खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में घिमाली के थौड़ा गांव निवासी जीप चालक दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
जीप के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन को कटर से काटकर फंसे चालक को निकाला गया। उसे उपचार के लिए डीडीहाट चिकित्सालय भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को मैक्स जीप डीडीहाट से थल की ओर जा रही थी।
मौपानी के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जीप डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना पर डीडीहाट थाने से पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। चालक दुर्गा प्रसाद जीप के भीतर बुरी तरह से फंसा था। कटर की मदद से जीप के दरवाजे काटकर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए डीडीहाट के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया।