फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होने देंगे पॉलिथीन का प्रयोग

Tue, 18 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कपड़े के थैलों में सामान लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन ने तय किया है कि दिवाली की आड़ में किसी भी व्यापारी को पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन की सख्ती के कारण इस समय नगर में पॉलिथीन की थैलियों के प्रयोग पर लगभग रोक लग चुकी है। ग्राहकों को सामान देने के लिए दुकानदार कपड़े और कागज की थैलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो व्यापारी चोरी-छिपे पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग कर रहे हैं उनको प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि पकड़े जाने पर कम से कम दस हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम सदर एसके पांडे ने मंगलवार को पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग पूरी तरह बंद करने के लिए बैठक ली। इसमें व्यापार संघ के पदाधिकारियों से अपील की गई कि पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग किसी भी दशा में न होने दें। एसडीएम ने कहा कि दिवाली की खरीदारी शुरू होते ही दुकानों की चेकिंग की जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस समय कोई भी व्यापारी पॉलिथीन की थैलियों का कतई प्रयोग नहीं कर रहा है। ग्राहक भी घर से कपड़े का थैला लेकर आने लगे हैं। एसडीएम ने कहा कि पॉलिथीन से गंभीर नुकसान होते हैं। यह स्वास्थ्य पर तो असर डालता ही है, सफाई व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। इधर, नगरपालिका के ईओ खीमानंद जोशी ने कहा कि पॉलिथीन की थैलियों पर पूरी तरह रोक के लिए एक-दो दिन के भीतर छापामार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए अभियान का काफी असर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें