फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में किसी नेता को नहीं घुसने देंगे

Tue, 30 May 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
चंडाक में महिलाएं शराब के खिलाफ आंदोलित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के दौरे पर जा रहे पूर्व जिपं अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बोहरा का चंडाक में महिलाओं ने तीन घंटे तक घेराव कर दिया। चंडाक में शराब की दुकान खुलने से आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी नेता को नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि चंडाक में पहले बियर बार खोल दी और अब शराब की दुकान शुरू कर दी है। पहले से ही शराबियों के आतंक से परेशान महिलाओं ने कहा कि यह क्षेत्र की शांति में खलल डालने का प्रयास है।

महिला मंगल दल सिकरानी से जुड़ी महिलाएं लंबे समय से आंदोलन के रास्ते पर हैं। मंगलवार सुबह से ही महिलाएं हाथों में बिच्छू घास लेकर खड़ी रही। जैसे ही भाजपा नेता बोहरा क्षेत्र भ्रमण के लिए चंडाक होते हुए निकल रहे थे तो महिलाओं ने उनकी गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि शराब की बिक्री को तत्काल रोका जाए। बोहरा ने मौके से ही एसडीएम एसके पांडे और आबकारी अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी को फोन मिलाया, लेकिन दोनों अधिकारी शराब की दुकानों की नीलामी में व्यस्त होने के कारण बात नहीं हो पाई। करीब तीन घंटे तक महिलाओं ने उनके सामने आक्रोश जताया।

इस दौरान प्रधान पार्वती देवी, मंजू देवी, हेमा देवी, चंद्रा बिष्ट, गीता देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, गंगा देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं। बोहरा ने कहा कि जिला मुख्यालय जाकर शराब की दुकान बंद करने के लिए जिलाधिकारी से बात की जाएगी और महिलाओं के असंतोष की जानकारी कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक प्रकाश पंत को भी दी जाएगी।

प्रदेश सरकार की आबकारी नीति का विरोध

एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार की आबकारी नीति का विरोध किया है। कहा है कि सरकार राज्य को शराब और अवैध खनन की गर्त में डालने का प्रयास कर रही है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नई आबकारी नीति में शराब की दुकानों को दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है। इससे शराब का अवैध कारोबार ज्यादा पनपेगा। ज्ञापन देने वालों में राहुल लुंठी, दीपक वर्मा, नीरज मेहता, मुकेश जोशी, मुकेश मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें