फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पैदा होने वाले उत्पाद को बाजार देंगे

Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
राज्यपाल के सलाहकारों ने सुरिंग में ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल के सलाहकार कवींद्र सिंह और प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को सुरिंग गांव में ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अगले चार वर्षों में गांव में कृषि औद्यानिकी, फल उत्पादन, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय निर्माण, बारात घर निर्माण, ग्राम सुंदरीकरण के प्रस्तावों को लोगों की आवश्यकता और मांग के अनुसार रखे। दोनों सलाहकारों ने गांव में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देकर लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव में पैदा होने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


सलाहकारों ने गांव में स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सुरिंग गांव के 128 परिवारों में से 83 परिवारों के पास शौचालय उपलब्ध हैं। 2015 में गांव में जन्मे दस बच्चों में से नौ चिकित्सालय में पैदा हुए। सुरिंग गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पूरे हैं। मिड-डे-मील की व्यवस्था सही है। उन्होंने वनीकरण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने सलाहकारों को अवगत कराया कि विकासखंड मुनस्यारी में महिला समूहों और महिला मंगल दलों के प्रशिक्षण के लिए पांच लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।

इससे पहले हेलीपैड में पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, राज्यपाल के अपर सचिव युगल किशोर पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, एसडीएम वैभव गुप्ता, बीडीओ श्याम चंद, भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, उषापति द्विवेदी, मनोहर दरियाल आदि ने सलाहकारों का स्वागत किया। बाद में दोनों सलाहकार दरकोट मंदिर को देखने के लिए गए। बुधवार को वह मुनस्यारी में रात्रि विश्राम करेंगे। बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से गुंजी जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के सलाहकारों को ज्ञापन देकर मुनस्यारी एवं धारचूला में चल रहे अवैध क्रशरों को बंद करने और अवैध खनन के काम में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक अन्य ज्ञापन में कांग्रेस शासनकाल में मुनस्यारी तहसील में आपदा मद, विधायक निधि, बीएडीपी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में हुए घोटालों की जांच की मांग की गई। ज्ञापन में भाजपा ब्लॉक महामंत्री मनोहर दरियाल, जगत मर्तोलिया, उषापति द्विवेदी, तारा देवी, रुद्र सिंह पंडा, मान सिंह धर्मशक्तू आदि के हस्ताक्षर हैं।

बच्चों से पूछे पहाड़े
सुरिंग गांव में राज्यपाल के सलाहकारों ने वहां के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से पांच का पहाड़ा पूछा। बच्चों का सामान्य ज्ञान आंकने और पढ़ाई के स्तर की जानकारी लेने के लिए उन्होंने ऐसा किया। बच्चों ने सलाहकारों के सभी सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें