फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठन ने प्रदर्शन किया

Tue, 20 Jun 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कर्ज माफ करने की मांग पर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्ज अदा न कर पाने के कारण किसान की आत्महत्या से आक्रोशित किसान संगठन ने मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर अग्रिम आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए पांच जुलाई को फिर से बैठक बुलाई गई है। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में जिलेभर के किसान रामलीला मैदान में एकत्र हुए। वहां से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान भारी तनाव की स्थिति में हैं। एक तरफ सरकार कर्ज माफ करने की बात करती है दूसरी ओर किसानों को वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जब सरकार के पास कर्ज माफ करने की समर्थ नहीं है तो उसे ऐसी घोषणाएं नहीं करनी चाहिए। किसानों का कहना है कि सरकार ने अब तक सूखा राहत और ओलों से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दिया है।

प्रदर्शन में किसान संगठन के जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, गोपाल सिंह मेहता, भास्कर जोशी, भुवन सिंह बोरा, प्रकाश चंद्र जोशी, शंकर राम कोहली, नरेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, बसंत सिंह, जीवन सिंह भंडारी, चनी राम, मनोहर राम, कुंडल सिंह, धनी राम, भरत राम, जीवन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें