गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के रावल गांव, हनेरा, खतेड़ा, लाली, कुंजनपुर, कोठरा, भाटगांव सहित कई गांव के लोग जंगली जानवरों से परेशान हैं। रात के समय जंगली सूअर फसलों और बंदर, लंगूर सब्जियों की क्यारियों को नष्ट कर रहे हैं। इस वजह से लोगों ने सब्जियों का उत्पादन करना बंद कर दिया हैं।
बंदर और लंगूर मकान की छतों पर चढ़कर उत्पाद मचा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मौसमी सब्जियां नहीं उगा पा रहे हैं। जंगली जानवर खेत नष्ट कर रहे हैं। इस कारण कई तरह की दालें गहत, गुरुंस, काले भट्ट, सोयाबीन, रैस, कुणी, मादिरा का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। संजय सिंह, सुरेश सिंह, दीपक चंद्र, कमल सिंह, नंदन सिंह, तारा दत्त ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।