फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और माताओं को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा सुविधा

Sat, 26 Sep 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा मिलेगी। यह निर्णय उनके सम्मान और कल्याण की दिशा में उठाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप यह सुविधा प्रदान की जाएगी। जनपद चंपावत की पात्र वीरांगनाओं और माताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। यह राज्य स्तरीय घोषणा थी जिसका क्रियान्वयन अब सैनिक कल्याण विभाग करेगा।
पहले इसकी जिम्मेदारी परिवहन विभाग के पास थी जिसे अब अंतरित किया गया है। शासन ने सैनिक कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के घोषणा सेल को देनी होगी। यह निर्णय देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के सम्मान के लिए लगातार कदम उठा रही है। निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से पात्र वीरांगनाओं और माताओं को आवागमन में आसानी होगी। इससे उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह पहल उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें