फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तपोवन-रांथी सड़क का चौड़ीकरण शुरू, ग्रामीणों का सफर होगा सुरक्षित

Sat, 27 Sep 2025 07:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तपोवन से रांथी तक सात किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण व डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। छह करोड़ की लागत से सड़क छह मीटर चौड़ी होगी। डामरीकरण होने से यात्रियों को खतरे से मुक्ति मिलेगी और उनका सफर सुरक्षित होगा। दो किलोमीटर सड़क कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने से करीब डेढ़ हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पहले तीन मीटर चौड़ी यह सड़क लोनिवि के पास थी। वर्ष 2003 से इसके चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग पर क्षेत्रवासियों ने कई बार धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया। आखिरकार उनकी मांग पूरी हुई है। पीएमजीएसवाई ने ठेकेदार को मार्च 2026 तक सड़क का कार्य पूरा करने के निर्देश हैं। पूर्व प्रधान लीला धामी, सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण होने से राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि झरने से आगे सड़क अभी खस्ताहाल है जिससे वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने विभाग से झरने के आगे की सड़क पर भी गड्ढे भरने की मांग की है।
तपोवन-रांथी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य गतिमान है। इसके बाद डामरीकरण किया जाएगा। सड़क पर मशीन से ड्रेसिंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने ठेकेदार को मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। -किशन सिंह ऐरी, ईई, पीएमजीएसवाई, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें