फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाली हो लाली हौसिया पधानी लाली तीले धारू बोला...

Thu, 17 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में बुधवार रात कलाकारों ने गीतों का जादू बिखेरा। पुष्कर महर ने जब लाली हो लाली हौसिया पधानी लाली तीले धारू बोला गीत गाया तो दर्शक अपनी जगह पर ही झूमने लगे। इसके अलावा जितेंद्र तोमक्याल और बेबी प्रियंका ने भी गीतों से धमाल मचाया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत उपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज बलुवाकोट, विद्या मंदिर बलुवाकोट, जीआईसी जौलजीबी, वनराजि विद्यालय जौलजीबी आदि के बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों के नेपाली, कुमाऊंनी कार्यक्रमों को विशेष सराहा गया। बेबी प्रियंका के ‘रौनक दिखादे लौंडा चंदर‘ तथा नेपाली गीत बनमा फूले फूला फूला पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। शेर सिंह दानू द्वारा गाया गया ‘रं गाना हे स्यंगसै’ को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर दानू, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, लीला बनंग्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, दौलत पाल आदि थे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, करण थापा, डीएन भट्ट ने किया। मेलाधिकारी राजकुमार पांडे ने कहा कि 24 नवंबर तक कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


नेपाल के लोगों की आवाजाही बहुत कम
जौलजीबी मेले में इस बार नेपाल के लोगों की बहुत कम आवाजाही हो रही है। नेपाल के लोग बड़ी संख्या में खरीदारी को आते हैं, लेकिन इस बार नोटबंदी का असर मेले पर साफ दिखाई दे रहा है। मेले में सामान की बिक्री बहुत कम हो रही है। अप्रचलित नोट स्वीकार करने के एलान का भी मेले पर असर नहीं पड़ रहा है।

विधिक साक्षरता शिविर 20 को
जौलजीबी मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 20 नवंबर को विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। प्राधिकरण की सचिव प्रतिभा तिवारी ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को विधिक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें