फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच खुला तो नगर में पहुंचे तेल के टैंकर

विज्ञापन
नगर में स्थित एक पेट्रोल पंप में तेल भराने के लिए लगी वाहन चालकों की भीड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की लाइफ लाइन पिथौरागढ़-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के बाद रास्ते पर फंसे पेट्रोल-डीजल के टैंकर नगर में पहुंचे। इसके बाद वाहन स्वामियों और पेट्रोल पंप स्वामियों ने राहत की सांस ली। एनएच बंद होने से हल्द्वानी से पेट्रोल-डीजल लेकर आ रहे टैंकर रास्ते पर फंस गए थे और पंपों में तेल खत्म होने की कगार पर था।
विज्ञापन

दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों की बृहस्पतिवार को पंपों में तेल भराने के लिए लंबी कतार लग गई। सुबह से ही चालक तेल भराने के लिए नगर के पेट्रोल पंपों में पहुंचे। हालांकि बृहस्पतिवार को एक पेट्रोल पंप में दोपहर तक भी पेट्रोल नहीं मिला। पंप स्वामी ने बताया कि टैंकर सड़क बंद होने के कारण बुधवार को नहीं आ पाया था। इधर विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण मलबा आने से जिले की 12 सड़कें अब भी बंद हैं। इनमें आठ ग्रामीण सड़कें और चार सीमा की सड़कें शामिल हैं। संवाद
हजारों रुपये की सब्जियां हुईं बर्बाद
पिथौरागढ़। बुधवार को सड़क खुलने के बाद सब्जी के वाहन नगर में पहुंचे लेकिन वाहनों में लाई गई हजारों रुपये की सब्जियां खराब हो गईं। सब्जी व्यापारी रोहित चौधरी ने बताया कि टमाटर, शिमला, भिंडी, केले खराब हो गए। जिला मुख्यालय में रोज सब्जी से भरे 10 से अधिक छोटे-बड़े ट्रक आते हैं। सड़कें बंद होने के कारण यह सभी वाहन रास्ते पर फंसे रहे। कुछ वाहन एक दिन तो कुछ दो दिन से फंसे थे। इनमें रखी 50 हजार मूल्य की सब्जियां खराब हो गई। पिछले माह भी सड़क बंद होने से हजारों रुपये की सब्जी बर्बाद हुईं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें