फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ईंट से वार कर सिर फोड़ा

Sat, 07 Mar 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के नजदीक पौण गांव में पैसे न देने पर बेटे ने पिता का ईंट से सिर फोड़ दिया। बचाव में आए छोटे भाई पर भी आरोपी ने ईंट से वार किए। घटना में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को पौण निवासी सुरेंद्र राम (38) ने अपने पिता मदन राम (60) से पैसे मांगे। पिता ने धन न होने की बात की तो गुस्साए बेटे सुरेंद्र ने उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गए। बचाव में आए छोटे भाई पूरन राम (35) पर भी बड़े भाई ने ईंट से कई वार कर घायल कर दिया और मौके से भाग गया।
परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि मदन राम के सिर पर खून का थक्का जम गया है। पूरन राम की हालत कुछ ठीक है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में मदन राम के भतीजे सूरज राम ने चचेरे भाई सुरेंद्र राम के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

-
हायर सेंटर ले जाने वाला भी कोई नहीं
मदन राम और उनके बेटे पूरन राम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है। इस घटना को अंजाम देकर दोनों को घायल करने वाला बेटा फरार है। ऐसे में दोनों को हायर सेंटर ले जाने वाला कोई नहीं है। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि 24 घंटे बाद भी दोनों को हायर सेंटर नहीं ले जाया गया है। जिला अस्पताल में दोनों का हरसंभव इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें