फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में टूटा ओपीडी का रिकॉर्ड, एक दिन में पहुंचे 1100 मरीज

Fri, 06 Mar 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होली के तीन दिवसीय अवकाश के बाद शुक्रवार को जब जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा 1100 के पार पहुंच गया जो वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। स्थिति यह रही कि पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक दिन भर लंबी कतारें लगी रहीं और मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस की तकलीफ से ग्रसित थे। मुख्य कारण मौसम में बदलाव और वायरल का प्रकोप माना जा रहा है। इसके अलावा, होली पर्व के दौरान पानी और रंगों के अत्यधिक प्रयोग ने भी लोगों की सेहत बिगाड़ी है। भीड़ इतनी अधिक थी कि चिकित्सकों को जांच और उपचार करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नेत्र विभाग में भी बढ़ी भीड़, रंगों से आंखों में संक्रमण
होली के रंगों का सबसे बुरा असर लोगों की आंखों पर पड़ा है। नेत्र सर्जन डॉ. शिखा टोलिया ने बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी 70 से 80 तक रहती है, लेकिन शुक्रवार को 120 मरीज आंखों के इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

प्रमुख लक्षण : आंखों में जलन, लालिमा और पानी गिरना
प्रभावित वर्ग : इलाज के लिए पहुंचने वाले अधिकांश मरीज 25 से 35 वर्ष की आयु के युवा हैं

कोट
- तीन दिनों के अवकाश के बाद अस्पताल खुलने और मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में बड़ा उछाल आया है। वर्तमान में वायरल के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। लोगों को बदलते मौसम में अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें