फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दारमा में शिक्षक की तैनाती हुई तो खिले बच्चों के चेहरे

Mon, 26 Feb 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दारमा में ​शिक्षक की तैनाती से ​खिले बच्चों के चेहरे। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की ग्राम सभा आलम-दारमा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में व्यवस्था के तहत शिक्षक की तैनाती होने पर छात्र और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त विद्यालय में अक्तूबर 2023 से शिक्षक नहीं होने से वहां पढ़ने वाले सात बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। प्राथमिक विद्यालय में 14 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वहां से एक अध्यापक की व्यवस्था की गई थी जिससे दोनों विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो गई। शिक्षक की तैनाती के लिए अभिभावकों ने चार बार ब्लाॅक और जिला मुख्यालय की दौड़ लगाई। पांच-छह माह के बार-बार के अनुरोध के बाद सोमवार को शिक्षक की तैनाती हुई। अभिभावकों शिक्षक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
कोट
छह माह से मेरी बेटी बगैर शिक्षक के ही स्कूल जा रही थी। बेटी के भविष्य की चिंता सता रही थी। अब शिक्षक के आने से राहत मिली है। - हीरा सिंह धामी, अभिभावक।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। स्कूल में बगैर शिक्षक के ही पढ़ाई कर रही थी। अब शिक्षक आने से बच्चे कुछ तो सीखेंगे। - धन सिंह धामी, अभिभावक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें