फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अग्निवीर बने युवाओं और प्रशिक्षक का किया स्वागत

Tue, 23 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए युवाओं का नगर के एलएसएम परिसर के खेल मैदान में स्वागत किया गया। मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी संगठन के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एलएसएम परिसर के खेल मैदान में रोजाना सुबह चार बजे से युवाओं की दौड़ शुरू हो जाती है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों और सामान्य परिवारों से आने वाले युवा पढ़ाई के साथ सेना में भर्ती होने का सपना लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं। प्रशिक्षक चंदन सिंह डिगारी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन युवाओं से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने वाले चंदन सिंह डिगारी को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। चंदन सिंह डिगारी ने बताया कि पिछले वर्ष 80 युवा अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 160 हो गई है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे अन्य युवाओं से भी लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अग्निवीर बने पारस रावत, रोहित सिंह कठायत, राजकुमार, सुनील कन्याल, सूरज, नीरज सिंह, परवीन सिंह धामी, करन सिंह बिष्ट, गोलू और नितिन सिंह सहित स्वतंत्रता सेनानी संगठन के उपाध्यक्ष राजेश मोहन उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें