फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर पालिका को बी श्रेणी का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया होगी शुरू : कैड़ा

Tue, 23 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टनकपुर पालिका और बनबसा नगर पंचायत के विकास को गति दी जाएगी। टनकपुर पालिका को बी श्रेणी की पालिका बनाने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैड़ा का स्वागत किया गया। उन्होंने नगर के वार्ड पांच में 96 लाख रुपये की लागत से बारात घर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पालिका के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं के शासनादेश जल्द जारी कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाएं उनके लिए प्राथमिकता हैं। टनकपुर पालिका को बी श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टनकपुर और बनबसा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगामी चुनाव में भी जनता के समर्थन की उम्मीद जताई। इससे पहले पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए टनकपुर पालिका को बी श्रेणी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र सौंपा। दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी और भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, रिपु दमन तड़ागी, मदन गहतोड़ी, हरीश भट्ट, रोहिताश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सभासद सब्या बाल्मीकि, वकील अहमद, हसीब अहमद, दिलदार अली, अमजद हुसैन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और सभासद मौजूद रहे।

वेंडिंग जोन के प्रस्ताव पर होगा कार्य
टनकपुर। शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैंडा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। छोटे व्यापारियों की सुविधा के लिए रुद्रपुर की तर्ज पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव आया है जिस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रिक्त पद पर जल्द तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। मां पूर्णागिरि के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र टनकपुर के सौंदर्यीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों और मार्गों पर फूल लगाने समेत सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। इस दौरान नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराने समेत अन्य मांगें भी उठाई गईं। संवाद


घोषणाओं की दी जानकारी
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने अध्यक्षता करते हुए शहरी विकास मंत्री के समक्ष विकास योजना और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं की जानकारी दी। पालिका के तहत खाम भूमि के 365 पट्टों के विनियमितीकरण और लीज पट्टों के नवीनीकरण पर शीघ्र कार्य करने का आग्रह किया। इस बीच कैबिनेट मंत्री कैंडा ने सीएम घोषणा के तहत पालिका कार्यालय में फॉल सिलिंग आदि के कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें