पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा के 10वें दल का स्वागत करते निगम कर्मी। संवाद
पिथौरागढ़। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा के दसवें दल का स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। यात्रा दल में 17 सदस्य शामिल हैं।
सोमवार को पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने यात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। यात्रियों को कालापानी, नाभीढांग और ज्योलिंकांग में पौधरोपण के लिए पौधे भेंट किए। यात्रियों ने कहा कि वह हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण भी करेंगे वहां पड़े हुए कूड़े का निस्तारण भी करेंगे । यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। दिनेश गुरुरानी ने बताया कि नौवें यात्रियों के दल ने ज्योलिंगकोंग में पौधारोपण किया।