फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राथमिक विद्यालय तिकसैन में सभी पीते हैं बॉयल पानी

Mon, 10 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की ओर से चीन बॉर्डर से लगे क्षेत्र में शुरू की गई चॉकलेट मीटिंग की अनूठी पहल के अच्छे परिणाम सामने आने लगे है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिकसैन के शत-प्रतिशत छात्रों के पास पानी का गर्म बोतल है। बच्चे अब उबला हुआ पानी पीते हैं। बच्चों ने अपना टाइम टेबल बनाया है। फास्ट फूड से भी बच्चे दूरी बना रहे हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने अपने जिला पंचायत वार्ड के कई विद्यालय में एक वर्ष पूर्व से चॉकलेट बैठक की शुरुआत की थी। चॉकलेट बैठक में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक तथा पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक की जाती है। विद्यार्थियों के साथ दोस्ती बढ़ाने के लिए गीत, कविता, नृत्य आदि गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। दोस्ती के बाद गंभीर बहस तथा कार्य योजना भी बनाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें