फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हुआ डोली यात्रा का स्वागत

Wed, 01 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट/अस्कोट/कनालीछीना/मुनस्यारी
विज्ञापन
जगदीशिला डोली यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगदीशिला डोली यात्रा का बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। डोली यात्रा के संयोजक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी व्यस्तता के कारण बुधवार अपरान्ह डीडीहाट में डोली यात्रा में शामिल हुए। डीडीहाट के रामलीला मैदान में डोली यात्रा का स्वागत हुआ। इससे पहले यात्रा सिराकोट मंदिर और स्थानीय शिव मंदिर में गई। नैथानी ने कहा कि डीडीहाट पेयजल योजना का कार्य जल्दी पूरा किया जाए। योजना के लिए धन की व्यवस्था कर दी गई है। गेस्ट टीचरों को तत्काल नियुक्ति दी जाएगी। इस मौके पर विधायक मयूख महर, नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह लुंठी, ललित भंडारी, पुष्पा देउपा, चंचल चौहान, रेवती जोशी आदि थे।
विज्ञापन


अस्कोट में कांग्रेस नेता तरुण पाल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ। एशियन एकेडमी के प्रबंधक विरेंद्र पाल ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना का जागरण हुआ है। पुजारी चनी राम ने कहा कि यात्रा 19 मई से शुरू हुई और 14 जून को समापन होगा। राजकीय शिक्षक संघ कनालीछीना के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने मंत्री के प्रतिनिधि डीएस रतूड़ी को ज्ञापन दिया। इस मौके पर मनोज लुंठी, तनुज पाल, महेश पाल, दीपक लुंठी, गणेश राम, दीपक पाल, वीरजंग पाल आदि मौजूद थे।

कनालीछीना में डीडीहाट जाते समय कैबिनेट मंत्री श्री नैथानी का ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह भंडारी, शिवराज भंडारी, हरीश उपाध्याय आदि ने मंत्री का स्वागत किया। गेस्ट टीचर्स ने मंत्री को नियुक्ति के लिए ज्ञापन दिया। मुनस्यारी से बुधवार सुबह यात्रा जौलजीबी होते हुए आगे को रवाना हुई। मुनस्यारी में वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें