फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये शिक्षण सत्र में मुनस्यारी महाविद्यालय में शुरू किए जाए नये पाठ्यक्रम

विज्ञापन
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी के मुनस्यारी महाविद्यालय पहु? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने स्व. डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। वर्ष 2001 में स्थापित इस महाविद्यालय का निरीक्षण पहली बार किसी कुलपति ने किया है। महाविद्यालय में पहुंचने पर लोगों ने कुलपति का स्वागत कर नए पाठ्यक्रम भी शुरू करने की मांग की। कुलपति ने मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कुलपति को महाविद्यालय में उपलब्ध भौतिक एवं वित्तीय संसाधनों समेत महाविद्यालय में उपलब्ध कक्षों, फर्नीचर, पेयजल एवं विद्युत उपलब्धता की जानकारी दी। निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष कमला चुलकोटिया समेत कई छात्रनेताओं ने कुलपति से महाविद्यालय में नए शिक्षण सत्र से बीएससी समेत बीए संस्कृत, गणित, गृहविज्ञान, संगीत, परफॉर्मिंग आर्ट, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा विषय शुरू करने की मांग की।
प्राचार्य डॉ. पंत ने कहा कि मुनस्यारी में बीए के नए नियमों समेत बीएससी, बीकॉम शुरू करने के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। उन्होंने कुलपति से अगले माह द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित नमामि गंगे कार्यक्रम में भी आने का आग्रह किया। कुलपति प्रो. भंडारी ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में उच्च शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसी सोच के साथ मुनस्यारी में पहली बार अंतर महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई। इस दौरान डॉ. रवि जोशी, डॉ. अमित जोशी, प्रदीप मंडल, राहुल पांडेय, दुर्गेश शुक्ला, डॉ. वंशीधर उपाध्याय, हेमंती बथ्याल, मंजू महर, चेतन जोशी, हेमा पंचपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें