फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया मॉडर्न पुलिस बैरक का शुभारंभ

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एसपी ने मॉडर्न पुलिस बैरक का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसपी सुखबीर सिंह ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट मॉडर्न पुलिस बैरक का शुभारंभ किया। मॉडर्न बैरक में पुलिस कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मॉडर्न पुलिस बैरक के शुभारंभ पर एसपी ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस कर्मियों को मॉडर्न बैरक में आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पुलिस बैरक के बाहर प्रत्येक कार्मिक के लिए अलग-अलग शू-रैक उपलब्ध कराए गए हैं।
इनमें संबंधित कार्मिक अपने जूते, चप्पल रख सकता है। एसपी ने कहा कि सभी बैरकों की मरम्मत कर उन्हें भी स्मार्ट पुलिस बैरक के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इस दौरान पुलिस लाइन में बैरकों के आधुनिकीकरण के लिए ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ राजन सिंह रौतेला, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या, एसआई सोमेंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रकाश जोशी, ग्रामीण निर्माण विभाग के एएई राजेंद्र सिंह बिष्ट, आपदा प्रबंधन के जेई नरेंद्र सिंह कुटियाल, विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें