पिछले 15 वर्षों से नववर्ष के स्वागत पर रक्तदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए काली कुमाऊं जनसेवा समिति ने रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान किया। 30 लोगों ने रक्तदान किया और भविष्य में रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया।
कालीकुमाऊं के लोगों ने 15 वर्ष पहले यह तय किया था कि नववर्ष के स्वागत के समय मांस, मदिरा से दूर रहेंगे और इस दिन जरूरतमंद मरीजों की मदद करेंगे। तब से लगातार 31 दिसंबर को रक्तदान का आयोजन होता है। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने रक्तदान की प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए कहा कि कालीकुमाऊं के लोग संगठित होकर जिस सेवाभाव से रक्तदान करते हैं वह प्रशंसनीय है।
रक्तदान करने वालों में जगदीश कलखुड़िया, गिरीश खर्कवाल, खष्टीबल्लभ भट्ट, मुकेश पंगरिया, कैलाश जोशी, कीर्ति पंगरिया, नवीन सकलानी, अरुण खर्कवाल, भुवन, रितेश, रचना रावत, मनोज कलखुड़िया, दिनेश कापड़ी, पंकज पंगरिया, पंकज भट्ट, प्रकाश चंद्र, कमल जोशी, रोहित मिश्रा, दीपक खर्कवाल आदि शामिल थे। शिविर को संपन्न कराने में डॉ. राजेंद्र खर्कवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, राजेश पंगरिया आदि ने सहयोग दिया।