फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में मछली मारने को कर दिया विस्फोट

Sun, 31 Dec 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
रामगंगा में मछली मारने को की गई ब्लास्टिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामगंगा में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने अवैध तरीके से मछली मारने के लिए विस्फोट कर दिया। सुबह करीब 11 बजे हुए विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। जिस स्थान पर विस्फोट किया गया, वहां से मात्र 250 मीटर की दूरी पर प्राचीन शिव मंदिर और 100 मीटर की दूरी पर आवासीय भवन बने हैं। विस्फोट की आवाज सुनने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक अधिकांश लोग भाग गए। पुलिस ने नदी के किनारे से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नदियों में मछली मारने के लिए विस्फोटकों का प्रयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। शिव मंदिर के आसपास तो ऐसा किसी भी हालत में नहीं किया जा सकता। शनिवार को जब कुछ लोगों ने मछली मारने के लिए नदी में विस्फोट किया तो लोग सकते में आ गए। विस्फोट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पीआर आगरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस का कहना है कि विस्फोट करने वाले लोग पहले ही फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। रामगंगा में मछली मारने के लिए कई स्थानों पर विस्फोट किए जाते हैं। वन विभाग के अधिकारी कभी इसका संज्ञान नहीं लेते। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की खतरनाक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें