फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गॉड पार्टिकल के वेबिनार में छात्रों को मिली कई महत्वपूर्ण जानकारियां

विज्ञापन
बेड़ीनाग महाविद्यालय में गॉड पॉर्टिकल पर आयोजित वेबिनार में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को गॉड पार्टिकल के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा ने किया। विवेकानंद कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की डॉ. अंबालिका बिश्वास ने गॉड पार्टिकल से संबंधित अनेक रोचक जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड की रचना गॉड पार्टिकल के बिना मुमकिन नहीं है। इसकी कहानी करीब 14 अरब साल पहले शुरू होती है, जब इस ब्रह्मांड का जन्म हो रहा था।
विज्ञापन

जुलाई 2013 मेे यूरोपियन पार्टिकल फिजिक्स लेबोरेटरी ने गॉड पार्टिकल की पुष्टि की थी। डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. ललित सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार ने संचालन किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. एलपी वर्मा, डॉ. कामद कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें