फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम ने फिर रोकी हेलीकॉप्टर और विमान की उड़ान, बुकिंग कैंसिल होने से यात्री हुए निराश

Tue, 28 Jul 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

मौसम में खराबी के चलते न तो हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से और ना ही विमान दिल्ली से नैनीसैनी पहुंच सका। विमान और हेलीकॉप्टर का इंतजार करते रहे यात्रियों को आखिरकार एयरपोर्ट से निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मौसम ने फिर से हवाई सेवाओं की उड़ान रोक दी। मौसम में खराबी के चलते न तो हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से और ना ही विमान दिल्ली से नैनीसैनी पहुंच सका। विमान और हेलीकॉप्टर का इंतजार करते रहे यात्रियों को आखिरकार एयरपोर्ट से निराश होकर लौटना पड़ा। कई यात्री घर लौटे तो कई यात्रियों को रोडवेज बस या टैक्सी में सफर कर गंतव्य को रवाना होना पड़ा।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के मार्ग पर सप्ताह में तीन दिन 42 सीटर विमान उड़ान भरता है। वहीं हल्द्वानी, मुनस्यारी और अल्मोड़ा रूट पर रोजाना हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होती है। मंगलवार को यात्री हेलीकॉप्टर और विमान में आसान और सुगम सफर करने की उम्मीद में नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे।

मौसम में खराबी के चलते न तो हेलीकॉप्टर और ना ही विमान नैनीसैनी पहुंचा। यात्रियों के मोबाइल पर फ्लाइट कैंसिल का मैसेज आया तो वे निराश होकर एयरपोर्ट से लौटे। वहीं दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा से हवाई मार्ग से पिथौरागढ़ आने की उम्मीद लगाए यात्रियों को भी निराश होना पड़ा।
विज्ञापन


बीते सात दिनों में तीन दिन ही उड़ान भर सका हेलीकॉप्टर
मौसम में खराबी के चलते आए दिन विमान और हेलीकॉप्टर सेवा बाधित हो रही है इससे यात्री परेशान हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है बीते एक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही हेलीकॉप्टर उड़ान भर सका। वहीं बीते सप्ताह मंगलवार और बृहस्पतिवार को विमान सेवा भी बंद रही। हवाई सेवा बाधित होने से पर्यटक भी परेशान हैं।

मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवाएं बंद रहीं। मौसम खुलने पर सभी सेवाएं नियमित संचालित हो रही हैं। मानसूनकाल में दिक्कत रहेगी। -संदीप यादव, एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें