फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम बना बाधक...कैलाश यात्रा मार्ग दो दिन से बंद, तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर मलघाट में आया मलबा

Tue, 29 Jul 2025 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद

सार

तवाघाट-लिपुलेख सड़क (कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग) मलघाट में बोल्डर और मलबा आने से दो दिन से बंद है। सोमवार को सड़क खोलते समय बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर घायल हो गया। बीआरओ ने पांगला ले जाकर उसका प्राथमिक इलाज कराया।
विज्ञापन
 कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने से मलघाट में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं ग्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क (कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग) मलघाट में बोल्डर और मलबा आने से दो दिन से बंद है। सोमवार को सड़क खोलते समय बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर घायल हो गया। बीआरओ ने पांगला ले जाकर उसका प्राथमिक इलाज कराया।

विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि बारिश होने और ऑपरेटर के चोटिल होने से सड़क खोलने का कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है। मौसम ठीक होने पर मंगलवार शाम तक सड़क खोल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 65 आरसीसी ग्रिफ और सड़क निर्माण कंपनी सारथी के अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क को खोलने का काम शुरू किया गया था। पहाड़ी की ओर हजारों टन मलबा जमा है। लगातार पत्थर गिरने से सड़क खोलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

गुंजी की पूर्व बीडीसी सदस्य प्रियंका गुंज्याल और आमोद सिंह ने बताया कि दो दिन से सड़क बंद होने से ग्रामीण मजबूरन जान जोखिम में रखकर आवाजाही कर रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि वह और उनका परिवार भी मलघाट में जान हथेली पर रखकर सड़क पार कर धारचूला पहुंचा है।
विज्ञापन


सड़क खोलने का कार्य चल रहा है। खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए ग्रामीणों और वाहन स्वामियों से इस मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की अपील की जा रही है। - जितेंद्र वर्मा, एसडीएम धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें